
शिमला मे मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार का बड़ा एक्शन
चंडीगढ, 27 दिसंबर (विश्ववर्ता) शिमला मे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए स्टाफ सिलेक्शन कमीशन हमीरपुर को सस्पेंड कर दिया है। सेक्रेटरी और डिप्टी सेक्रेटरी को सरकार ने वापस बुला लिया है। वहीं यह भी कहा गया है कि अगले आदेशों तक स्टाफ सिलेक्शन कमीशन से कोई भी भर्तियां नहीं होगी। फिलहाल के लिए एडीसी हमीरपुर को ओएसडी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।





















