
शिमला मे कांग्रेस के इस वरिष्ठ विधायक को बनाया विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष
चंडीगढ़, 15 दिसंबर (विश्व वार्ता): कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक चंद्र कुमार को विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया और वह नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे। अस्थायी अध्यक्ष को सदन के संचालन के वास्ते सीमित समय के लिए नियुक्त किया जाता है। यहां जारी एक अधिसूचना में कहा गया है कि कुमार नए अध्यक्ष के चुनाव तक विधानसभा अध्यक्ष के रूप में कार्य करेंगे। 6 बार के विधायक और पूर्व लोकसभा सदस्य कुमार कांगड़ा जिले की जवाली विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं।





















