
शिमला में सेब से लदे ट्रक का कोहराम
बेकाबू ट्राले ने रौंदीं 30 गाड़ियां
चंडीगढ़, 26 जुलाई (विश्ववार्ता) हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के भट्ठाकुफर में सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक बेकाबू ट्राले ने 30 गाड़ियों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक विक्की चैहान, उनकी पत्नी, 2 वर्षीय बेटे समेत 8 लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है. गौरतलब है कि सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे भट्टाकुफर सब्जी मंडी के समीप स्थित बाजार में ये हादसा हुआ. पुलिस से मिली शुरूआती जानकारी के अनुसार शायद सेब की पेटियों से लदे इस ट्रक की ब्रेक फेल हो गई. ट्रक ड्राइवर गाड़ी को रोकने का प्रयास कर रहा था, तभी भट्राकुफर स्थित पीडब्यूडी वर्कशॉप की दीवार से टकराकर रूक गया. सेब से लदे इस ट्रक ने दीवार के बड़े हिस्से तोड़ दिया. सड़क किनारे खड़ी 30 गाड़ियां इसकी चपेट में आ गई. लोक गायक विक्की चैहान समेत कई गाड़ियां चकनाचूर हो गईं






















