
शिक्षा विभाग द्वारा अंतर-जि़ला स्कूल खेल के लिए जारी किया कैलंडर: हरजोत सिंह बैंस
37 खेल और एथलैटिक्स के ईवैंट्स के लिए 23 जिलों में नवंबर- दिसंबर महीने में होंगे मुकाबले
चंडीगढ़, 10 नवंबर:पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग की स्पोर्ट्स ब्रांच द्वारा सैशन 2022-23 की अंतर-जि़ला स्कूल खेल का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। यह जानकारी आज यहाँ पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस द्वारा दी गई।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा प्राईमरी, मिडल और सीनियर सेकंडरी स्तर की खेल को अंडर 14, 17 और 19 साल वर्ग में आयोजित करवाने सम्बन्धी हिदायतें भी समूह जि़ला शिक्षा अफसरों को जारी की गई हैं। जिन जि़लो में सम्बन्धित खेल का आयोजन किया जाना है उस जि़ले द्वारा खिलाडिय़ों और उनके साथ आए अध्यापक स्टाफ, ड्यूटी पर आए अफ़सरों/कर्मचारियें के लिए आवास, खाने और खेल के स्थान का प्रबंध मेज़बान जि़ले द्वारा ही किया जायेगा। खिलाडिय़ों को सुबह की चाय, ब्रेकफास्ट और डिनर निर्धारित मैन्यू के अनुसार आवासीय जगह या खेल स्थान के नज़दीक ही देने के निर्देश दिए गए हैं। खिलाडिय़ों के लिए लंच और दोपहर की चाय खेल वाले स्थान पर ही उपलब्ध करवाई जायेगी। इसके अलावा खेल के सुचारू संचालन के लिए भी ज़रूरी हिदायतें जारी की गई हैं।
स. बैंस ने बताया कि इस बार नवंबर-दिसंबर महीने के दौरान पंजाब राज्य के 23 जिलों में 37 खेल और एथलैटिक्स के मुकाबले होंगे।
जिन खेलों के मुकाबले करवाए जा रहे हैं उनमें किक बॉक्सिंग, रोलर सकेटिंग/हॉकी, कबड्डी नेशनल स्टाइल, सर्कल कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, फेंसिंग, कुश्तियाँ, शतरंज, बॉल शूटिंग, बॉक्सिंग, कराटे, रस्साकशी, सॉफ्टबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, क्रिकेट, वॉलीबॉल, नेटबॉल, गतका, शूटिंग, कैरम, आरचरी, लॉन टैनिस, ट्रैक साइकलिंग, रोड साइकलिंग, बैडमिंटन, फ़ुटबॉल, जिम्नास्टिक, टेबल टैनिस, जूडो, वेट लिफ्टिंग, पावर लिफ्टिंग, तैराकी, लंगोरी और योगा के अलावा एथलैटिक्स के मुकाबले करवाए जाएंगे।





















