
शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने की नई पहल की शुरूआत
अब पढाई करने वाले बच्चो को नही आयेगी कोई दिक्कत
चंडीगढ, 11 जनवरी (विश्ववार्ता) शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने एक नई पहल की है। उन्होंने ऐलान किया पंजाब में 24 घंटे लाइब्रेरी खुली रहेंगी। बता दें कि आज रोपड़ में बनी लाइब्रेरी का आधुनिकीकरण किया गया है। रोपड़ में लाइब्रेरी का स्टडी रूम 24 घंटे ओपन रहेगा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सभी जिलों में यह सुविधा मिलेगी। 24 घंटे लाइब्रेरी खुली रहने से बच्चों की पढ़ाई में किसी तरह की मुश्किल नहीं आएगी। बच्चों हो या बुजुर्ग जो भी किसी तरह बुक पढऩा चाहता है वह कभी भी आ सकता है।
यह जानकारी देने वाले हरजोत बैंस ने बताया कि आने वाले दिनों में यह सुविधा पंजाब के सभी जिलों तक पहुंच जाएगी. इस सुविधा से न सिर्फ बच्चों को बल्कि उन लोगों को भी काफी फायदा होगा जो पढ़ना चाहते हैं।























