
शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे सीएम मान और शिक्षामंत्री पहुंचे
कहा अब अध्यापकों से पढ़ाई के अलावा कोई काम नहीं लिया जाएगा
चंडीगढ, 5 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोगा अध्यापक दिवस के मौके पर राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे उनके साथ शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस भी पहुंचे हुए थे। इस दौरान सी.एम. मान ने कहा कि 80 अध्यापकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया और कहा पहले अध्यापक दिवस को काले दिवस के रूप में मनाया जाता था, अध्यापकों पर लाठीचार्ज व पानी की बौछारें होती थी। किसी समय अध्यापक परिवार सहित धरने पर होते थे।
‘आप’ सरकार ने अध्यापकों की तनख्वाह बढ़ाई है।
अब अध्यापकों से पढ़ाई के अलावा कोई काम नहीं लिया जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि 40 स्कूल ऑफ एमीनेंस के लिए 68 करोड़ रुपए जारी किए गए।उन्होंने कहा कि ‘आप’ ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की दशा बदली, दिल्ली में 4 लाख बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला करवाया गया। पहली बार पंजाब में समय पर किताबें व वर्दी मिली हैं।























