
शिक्षक दिवस के अवसर पर पंजाब सीएम मान ने शिक्षको को दिया बड़ा तोहफा
चंडीगढ 5 सिंतबर ( विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान ने शिक्षक दिवस पर सरकारी कॉलेज और यूनिवर्सिटी के अध्यापकों को बड़ा तोहफा दे दिया है। अध्यापकों की पुरानी मांग को मुख्यमंत्री ने पूरा किया है इस के साथ ही गेस्ट फैकल्टी रखने को भी मिली मंजूरी दे दी गयी है। सीएम भगवंत मान ने राज्य के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के सातवें वेतन आयोग को लागू करने का एलान किया है। एक वीडियो संदेश में सीएम भगवंत मान ने सभी को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इसके बाद सीएम ने अध्यापकों को बड़ी खुशखबरी दी।
ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਸਾਹਿਬਾਨਾਂ ਲਈ ਕੁਝ ਅਹਿਮ ਐਲਾਨ…Live https://t.co/1JZiesXM5A
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) September 5, 2022























