शाहीद अफरीदी के दामाद बने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी
अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ शादी के बंधन में बंधे
चंडीगढ, 4 फरवरी (विश्ववार्ता) पाकिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा अफरीदी के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने इस्लाम की रस्मो रिवाज के साथ निकाह किया। शादी की सारी रस्मे कराची में हुई। उनके निकाह की कई तस्वीरें व वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।पाकिस्तानी तेज गेंदबाज के निकाह के बाद सोशल मीडिया पर साथी खिलाड़ियों के साथ-साथ फैन्स ने भी शुभकामनाएं दी।
आपको बता दें कि शाहीन अफरीदी की सगाई अंशा से दो साल पहले 2020 में हो गई थी, लेकिन कोरोना महामारी और अन्य वजहों से उनकी शादी टलती रही। शाहीन की शादी में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम, पूर्व कप्तान सरफराज अहमद, शादाब खान समेत कई अन्य क्रिकेटरों ने शिरकत किया।