चंडीगढ, 28 मई (विश्व वार्ता) मुंबई के चर्चित कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्लीन चिट मिल गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने स्पेशल कोर्ट में 6 हजार पन्नों की चार्जशीट पेश की, जिसमें आर्यन समेत 6 लोगों के नाम नहीं थे। आर्यन को पिछले साल 2 अक्टूबर को अरेस्ट किया गया था। 26 दिन बाद उन्हें जमानत मिली थी