
शादी सामारोह मे लगी भीषण आग से 100 से ज्यादा लोगो की मौत से मचा हडकंप
मौत का आंकडा और बढने की आंशका
चंडीगढ़, 27 सिंतबर (विश्ववार्ता) बडी खबर उत्तरी इराक के हमदानिया शहर से आ रही है जहां एक शादी समारोह में भीषण आग लगने से करीब 100 लोग मौत के मुंह मे समा गये है जिस कारण हर तरफ आग के कारण दहशत का माहौल है। वही खबर हेै कि 150 से ज्यादा लोग घायल होने की आशंका है। निनेवेह प्रांत के स्वास्थ्य अधिकारी ने इस घटना की जानकारी दी। हमदानिया एक ईसाई शहर है जो मोसुल के पूर्व में स्थित है।
नागरिक सुरक्षा प्राधिकारी ने अपने एक बयान में बताया कि अत्यधिक ज्वलनशील और कम लागत वाली मिर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण आग लगी और इस आग से छत का कुछ हिस्सा भी गिर गया।























