शादी के बंधन में बंधे बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम
जानिए क्या करती हैं उनकी Wife
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता) बॉलीवुड में अपने अभिनय की धाक जमाने वाले रोहतक के अभिनेता रणदीप हुड्डा की बुधवार को मणिपुर में शादी हुई तो उनके पैतृक गांव रोहतक के जसिया में भी ग्रामीणों ने शादी की खुशियां मनाई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रणदीप की शादी से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। शादी के बाद नवदंपती गांव में भी आएंगे। सनापुंग में मणिपुरी के मैतेई समुदाय के पारंपरिक रीति रिवाजों के अनुसार परिणय सूत्र में बंधे थे। हुड्डा और लैशराम ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पेज पर शादी समारोह की तस्वीरों के साथ लिखा, ‘आज से, हम एक हैं।
’ वहीं मणिपुरी मॉडल लैशराम भी पारंपरिक मणिपुरी पोशाक ‘पोटलोई’ में थीं। ‘पोटलोई’ एक घनी कसीदाकारी वाला सुर्ख लाल रंग का बेलनाकार घाघरा होता है जो मोटे कपड़े से बनाया जाता है । इसके ऊपर उन्होंने गहरे हरे रंग का पारंपरिक ब्लाउज पहना था। इसके साथ ही उन्होंने सोने के बहुत से आभूषण पहने हुए थे।
From today, we are One ♥️♾️#JustMarried pic.twitter.com/35iKxRFMLG
— Randeep Hooda (@RandeepHooda) November 29, 2023
























