
शहीद भगत सिंह नगर मे आज छुट्टी, जानिये क्या है वजह
चंडीगढ़, 28 सिंतबर (विश्ववार्ता): पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले में आज छुट्टी का ऐ्लान किया गया है। बताया जा रहा है कि 28 से 30 सितंबर तक शहीद-ए आजम भगत सिंह का जन्म दिवस इंकलाब समारोह के तौर पर मनाया जा रहा है।
जिला मैजिस्ट्रेट ने धारा 144 के अधिकारों इस्तेमाल करते हुए उक्त समारोह को ध्यान में रखते हुए किसी अप्रिय घटना से बचाव के लिए जिले के अंदर सभी प्राइवेट/मान्यता प्राप्त/सरकारी (प्राइमरी, मिडल, हाई व सैकेंडरी) स्कूलों व अन्य शिक्षक संस्थानों में 28 सितंबर को छुट्टी का ऐलान किया है।





















