
शर्मनाक: पंजाब में गुरू व शिष्य का रिश्ता शर्मसार
अध्यापक द्वारा छात्रा से अश्लील हरकतें करने का मामला सामने
पुलिस ने किया मामला दर्ज
चंडीगढ़, 1 जून (विश्व वार्ता) गुरू व शिष्य का पवित्र रिश्ता होता है गुरू अपने ज्ञान द्वारा शिष्य का जीवन मे मार्गदर्शन करता है लेकिन इस रिश्ते को पंजाब के पटियाला मे एक सरकारी स्कूल में फिजिकल अध्यापक ने तार तार कर दिया। पीडित छात्रा के बयान अनुसार अध्यापक ने उसे बहाने से बुलाकर अश्लील हरकतें की है। पुलिस ने मामले में पीडि़त छात्रा के बयान पर आरोपी को नामजद कर लिया है लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। बाद में छात्रा ने अपने साथ हुई इस गलत हरकत के बारे में अपनी मां को बताया। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और अब पुलिस ने मामले में आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।























