
शराब घोटाला में ईडी की एक और बड़ी कार्रवाई
अब आप पार्टी के विधायक दुर्गेश पाठक को किया तलब ईडी दफ्तर पहुंचे दुर्गेश पाठक
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेताओं की परेशानी थमने का नाम नहीं ले रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार को दुर्गेश पाठक को ईडी के सामने पेश होने के लिए समन भेजा गया है। वहीं केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार से ईडी के कार्यालय में पूछताछ की जा रही है।इससे पहले भी ईडी विभव कुमार से पूछताछ कर चुकी है। बता दें, मालूम हो कि गोवा विधानसभा चुनाव में दुर्गेश पाठक आम आदमी पार्टी के इंचार्ज रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि इसी मामले में 21 मार्च को ईडी ने दो घंटे की पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था। वह फिलहाल 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल में हैं। इसी केस में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी जेल में हैं।























