
शंघाई के बाद बीजिंग में भी कोरोना से मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 30 अप्रैल (विश्व वार्ता) चीन के शंघाई में कोरोना के केसों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है. इसके चलते वहां हाहाकार मचा हुआ है,कोरोना वायरस की दहशत अब चीन की राजधानी तक पहुंच गई है और संक्रमण को अनियंत्रित होने से रोकने के लिए बीजिंग में शिक्षण संस्थान बंद कर दिए हैं तथा इमारतें सील कर दी गई हैं। लोग अपने घरों में खाने-पीने की चीजों को एकत्र करने के लिए हड़बड़ी में देखे जा सकते हैं।






















