वॉर्नर की पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया
चंडीगढ़, 6 मई (विश्व वार्ता): दिल्ली ने हैदराबाद को 21 रन से हराकर आईपीएल 2022 में पांचवीं जीत हासिल कर ली है। वहीं, यह हैदराबाद की लगातार तीसरी हार है। इसके साथ ही दिल्ली की टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि हैदराबाद छठे स्थान पर खिसक गई है। 208 रन के बडे़ लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब थी, लेकिन एडेन मार्करम और निकोलस पूरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर अपनी टीम की मैच में वापसी कराई। मार्करम के आउट होने के बाद भी पूरन जमे रहे। हालांकि, वो भी अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। दिल्ली ने अंत में 21 रन से यह मैच अपने नाम किया।