
ISRO और देश के लोगों के लिए ये एक बुरी खबर
वैज्ञानिक तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं ISRO वैज्ञानिक वलारमथी का निधन
चंडीगढ, 4 सिंतबर (विश्ववार्ता) तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं इसरो वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक से निधन हो गया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और देश के लोगों के लिए ये एक बुरी खबर है। इसरो वैज्ञानिक वलारमथी अब नहीं रही। भारत के चंद्रयान-3 के काउंटडाउन की गिनती करने वाली आवाज अब हमेशा के लिए खामोश हो गई। वैज्ञानिक वलारमथी का हार्ट अटैक पड़ने से निधन हो गया।
तमिलनाडु के अरियालुर की रहने वालीं वलारमथी का निधन रविवार शाम को हुआ था। वलारमथी ने राजधानी चेन्नई में अंतिम सांस ली। इस साल 23 अगस्त को चांद के उत्तरी ध्रुव पर लैंड करने वाले चंद्रयान 3 को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से 14 जुलाई को लॉन्च किया था। लॉन्चिंग के समय काउंटडाउन की सुनाई देने वाली गिनती को वलारमथी ने आवाज दी थी।























