
नई दिल्ली. क्रिस गेल और निकोल्स पूरन की विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टी20 मैच में 6 विकेट से मात देकर पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित ओवर में 6 विकेट पर 141 रन बनाए. कैरेबियाई टीम ने 142 रन के लक्ष्य का पीछा 31 गेंद पहले 4 विकेट गंवाकर कर लिया. वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 67 रन बनाने वाले क्रिस गेल मैन ऑफ द मैच रहे.



















