वृंदावन: बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा,2 श्रद्धालुओं की मौत
मथुरा: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में होने वाली मंगला आरती के समय दर्दनाक हादसा हो गया. अधिक भीड़ हो जाने के कारण कुछ श्रद्धालुओं का दम घुट गया, जिसकी वजह से 2 श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 6 के करीब घायल हो गए हादसे के बाद मथुरा के SSP का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान, मंदिर के निकास द्वार पर एक श्रद्धालु बेहोश हो गया, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही प्रतिबंधित हो गई. मंदिर के भीतर लोगों को भारी भीड़ थी. इससे मंदिर परिसर में सफोकेशन होने लगा और लोगों का दम घुटने लगा. इस हादसे में 2 लोगों की जान चली गई.