
विश्व हिंदू परिषद का खुला पत्र
आज रात आठ बजे सभी एकत्रित होकर करें हनुमान चालीसा का पाठ
चंडीगढ़, 14 जून (विश्ववार्ता) विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत ने एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में हिंदू समाज से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया गया है। सभी हिंदू संस्थाओं से अनुरोध किया कि गैर संवैधानिक प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को अपने हर गली-मोहल्ले में छोटे-बड़े सभी मंदिरों में रात्रि 8 बजे इकट्ठे होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करें।





















