विश्व साइकिल दिवस के मौके पर चंडीगढ मेयर व नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता ने चलाई साईकल
चंडीगढ़,3 जून (विश्ववार्ता) विश्व साइकिल दिवस के मौके पर शनिवार को नगर निगम और चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी की तरफ से साइकिल रैली का आयोजन किया गया। इसमें मेयर अनूप गुप्ता, नगर निगम की आयुक्त आनिंदिता मित्रा समेत नगर निगम के कई कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सेक्टर-42 के कम्युनिटी सेंटर से साइकिल चलाना शुरू किया और करीब आधे शहर का चक्कर लगाया।