
विश्व मधुमेह दिवस पर चंडीगढ पीजीआई ने कहा किडनी और आखों का रखें खास ख्याल
डायबिटीज के प्रकार आप भी जान लीजिये, शुगर रखना है नियंत्रित तो करे ये उपाय
चंडीगढ़, 15 नवंबर (विश्ववार्ता) मुधमेह रोग से अगर बचाव ररखना है और अस्पतालो के चक्कर से बचना है तो मधुमेह को बिल्कुल नजरअंदाज न करे। मधुमेह रोग पर अगर नियंत्रण न किया गया तो यह कई रोगों को बुलावा देता है. इससे हृदय, किडनी एवं आंख संबंधी रोग होने का खतरा बढ़ जाता है. एल्कोहल एवं धूम्रपान न किया जाए और नियमित रूप से व्यायाम के साथ 30 से 45 मिनट की सैर मधुमेह में बहुत लाभदायक है।
इंडोक्राइनोलॉजी विभाग की ओपीडी में आए डायबिटीज के मरीजों पर किए गए शोध में 70 प्रतिशत के लिवर खतरे में मिले। इस शोध के परिणाम के आधार पर उन मरीजों पर नई दवा का उपयोग शुरू कर दिया गया है। विशेषज्ञों को इससे सकारात्मक परिणाम की उम्मीद है।
इंडोक्राइनोलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. संजय भडाडा ने बताया कि डायबिटीज किडनी, आंख और हड्डियों के साथ ही लिवर के लिए भी खतरनाक है। इसकी पुष्टि के लिए ओपीडी में आने वाले 500 मरीजों पर शोध किया गया। जिसमें उन्हें दो वर्गों में बांटा गया। एक वर्ग में 5 साल से ज्यादा समय से डायबिटीज ग्रस्त 250 मरीजों को शामिल किया गया। जबकि दूसरे वर्ग में नए 250 मरीजों को रखा गया।
शुगर रखना है नियंत्रित तो ऐसा करें
चीनी और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट के सेवन से बचें
एक समय में भोजन का थोड़ा-थोड़ा हिस्सा खाने का अभ्यास करें
खाने में ऐसे फाइबर और भोजन शामिल करें जिनमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो
धूम्रपान न करें, दिन में कम से कम 30 मिनट नियमित व्यायाम करने की आदत बनाएं
ब्लड कोलेस्ट्रॉल स्तर पर नजर रखें (आदर्श स्तर 200 से नीचे होना चाहिए)। एलडीएल (कम घनत्व लिपोप्रोटीन) 100 से नीचे, एचडीएल (उच्च घनत्व लिपोप्रोटीन) 20 से ऊपर और ट्राइग्लिसराइड्स 150 से नीचे
अपने रक्तचाप का उचित प्रबंधन करें, जो 130/80 या उससे कम होना चाहिए
अतिरिक्त चीनी वाले अन्य पेय पदार्थों के सेवन से बचें





















