
विश्व कप में खराब प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम को इस्तीफा मंजूर
चंडीगढ़, 10 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत में चल रहे क्रिकेट विश्वकप मे पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।
पीसीबी और मुख्य चयनकर्ता इंजमाम के बीच मतभेद बढ़ गए हैं और देश के क्रिकेट बोर्ड ने हितों के टकराव के आरोपों के बीच इस पूर्व कप्तान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। पाकिस्तान की टीम ने विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। उसके आठ मैचों में आठ अंक हैं और वह सेमीफाइनल की दौड़ से करीब-करीब बाहर हो चुका है। उसे अपना आखिरी मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ खेलना है।
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा।बाबर आजम की अगुआई वाली पाकिस्तान की टीम जब भारत में चल रहे क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल के अंतिम स्थान के लिए क्वालिफाई करने की कोशिश कर रही है तब पीसीबी ने गुरुवार को बयान जारी करके कहा कि उसने पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।





















