
विश्व कप में आज होने वाले न्यूजीलैंड और श्रीलंका मैच पर बारिश का साया
अगर बारिश से रद्द हुआ मैच तो होगा न्यूजीलैड को नुकसान
चंडीगढ़, 9 नवंबर (विश्ववार्ता) विश्व कप का रोमांच अपने चरम पर है और सेमीफाइनल के लिए चार में से तीन टीमें तय हो चुकी हैं। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। इंग्लैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड और बांग्लादेश की टीमें इस दौड़ से बाहर चुकी हैं। अब एक जगह के लिए तीन टीमें दावेदार हैं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है।
आज बेहद कडा मुकाबला यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच होने जा रहा है लेकिन इस मैच पर बारिश का अंदेशा है। अगर श्रीलंका के खिलाफ मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो उन्हें सिर्फ एक अंक से ही संतोष करना पड़ेगा। ऐसे में सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान और अफगानिस्तान को बस अपने मैच जीतने की जरूरत है। फिर बेहतर नेट रनरेट वाली टीम आगे जाएगी। पाकिस्तान का रनरेट पहले से ही अफगानिस्तान से काफी बेहतर है। नेट रनरेट के आधार पर न्यूजीलैंड (+0.398) आगे है। उसके बाद पाकिस्तान (+0.036) और अफगानिस्तान (-0.338) है। न्यूजीलैंड का आखिरी मैच गुरुवार को बंगलूरू में श्रीलंका के खिलाफ है। पाकिस्तान कल को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ और अफगानिस्तान शुक्रवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।
।























