
विश्व कप में आज भारत का सामना बांग्लादेश देश
भारत के लिए आज गलती की गुंजाइश नहीं
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) वनडे वर्ल्ड कप 2023 में आज भारत का सामना बांग्लादेश से होगा। मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा। टॉस आधे घंटे पहले यानी 1:30 बजे होगा।बांग्लादेश के लिए पुणे में होने वाला वनडे मुकाबला ऐतिहासिक है. वो इस वजह से क्योंकि इसके जरिए वो 25 साल बाद भारतीय जमीन पर वनडे में टीम इंडिया का मुकाबला करती दिखेगी. भारत में आखिरी बार टीम इंडिया के खिलाफ बांग्लादेश ने वनडे 1998 में खेला था. मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेले उस मुकाबले को भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीता था.





















