
विश्व कप के बीच फैंस के लिए बुरी खबर
बीसीसीआई ने इन दोनों बड़े शहरों में आतिशबाजी पर लगाया प्रतिबंध
बीसीसीआई सचिव जय शाह का बडा बयान आया सामने
चंडीगढ़, 1 नवंबर (विश्ववार्ता) वनडे विश्व कप 2023 का खुमार इस समय सिर चढकर बोल रहा है वही अब फैंस को थोड़ा निराश होना पड सकता है क्योकि बीसीसीआई ने दिल्ली और मुंबई में हवा की गुणवत्ता खराब होने के कारण दोनों बड़े शहरों में विश्व कप के बाकी मैचों के दौरान आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने बुधवार को एक बयान में कहा, “बीसीसीआई पर्यावरण संबंधी चिंताओं के प्रति संवेदनशील है। मैंने इस मामले को औपचारिक रूप से आईसीसी के साथ उठाया है और मुंबई में कोई आतिशबाजी का प्रदर्शन नहीं होगा, जिससे प्रदूषण का स्तर बढ़ सकता है। बोर्ड पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा अपने प्रशंसकों और हितधारकों के हितों को सबसे आगे रखेगा। बीसीसीआई मुंबई और नई दिल्ली दोनों में वायु गुणवत्ता को लेकर तत्काल चिंता को स्वीकार करता है। यद्यपि हम क्रिकेट के उत्सव के अनुरूप आईसीसी विश्व कप की मेजबानी करने का प्रयास करते हैं, हम अपने सभी हितधारकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपनी प्रतिबद्धता पर दृढ़ हैं।”





















