
विश्व एड्स दिवस आज: एड्स होता क्या है ?
जानें लक्षण और बचाव के बारे में सबकुछ
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) विश्व एड्स दिवस हर साल 1 दिसंबर को पड़ता है, इस दिन को पहली बार 1988 में मान्यता हासिल हुई थी। एचआईवी संक्रमण एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है।एचआईवी का पूरा नाम ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस है। एचआईवी संक्रमण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को टारगेट करके शरीर को कमजोर करता है। इम्यूनिटी कमजोर होने से वक्त के साथ लोगों में अन्य गंभीर प्रकार के संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। विश्व एड्स दिवस एचआईवी संक्रमण के प्रसार से फैली एड्स महामारी के बारे में जागरूकता फैलाने और इस बीमारी से मरने वालों के लिए शोक मनाने के दिन के रूप में समर्पित है।
एड्स – एक्वार्ड इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम है, इसे ‘ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी वायरस’ या एचआईवी कहा जाता है। यह वायरस शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर देता है, जिससे संक्रमित व्यक्ति कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हो जाता है।यदि शुरुआती दौर में इसका इलाज करवा लिया जाए, तो इस बीमारी से बचा जा सकता है।
एचआईवी संक्रमण के लक्षण
जैसे,
लिम्फ नोड्स में सूजन
तेजी से वजन कम होते जाना।
दस्त और खांसी
बुखार आना
गंभीर जीवाणु संक्रमण
कुछ प्रकार के कैंसर का विकसित होना।
एचआईवी संक्रमण से बचाव के उपाय
एड्स और एचआईवी से बचने के लिए विशेषज्ञों कुछ आवश्यक सुझाव दिए हैं।
एचआईवी से बचने के लिए शारीरिक संबंध बनाते समय कंडोम का इस्तेमाल करें।
साफ और नई सुई को प्रयोग करें।
संक्रमित व्यक्ति से यौन संबंध न बनाएं।
संक्रमित व्यक्ति का रक्त























