
विश्वकप-2023 मे साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 213 रनों का लक्ष्य
मिलर के शतक से अफ्रीका पहुंचा सम्मानजनक स्कोर पर
चंडीगढ़, 16 नवंबर (विश्ववार्ता):साउथ अफ्रीका ने वल्र्ड कप 2023 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 213 रन का लक्ष्य दिया है। कोलकाता में अफ्रीकी टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 212 रन पर ऑलआउट हो गई।
डेविड मिलर ने 101 रन की शतकीय पारी खेली। उन्होंने पहला वल्र्ड कप शतक जमाया। मिलर ने छक्के के साथ सेंचुरी पूरी की। वे वल्र्ड कप के नॉकआउट में साउथ अफ्रीका के टॉप स्कोरर भी बन गए हैं। इससे पहले, फॉफ डु प्लेसिस ने 2015 वल्र्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में 82 रन बनाए थे। मिलर के अलावा, हेनरिक क्लासन 47 रन बनाकर आउट हुए।
मिडिल ओवर के शुरुआती ओवर्स में साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज दबाव में दिखे। 12वें ओवर में 24 रन पर चौथा विकेट गंवाने के बाद हेनरिक क्लासन और डेविड मिलर ने पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने 31वें ओवर तक बल्लेबाजी की। इस बीच क्लासेन और मिलर की जोड़ी ने 95 रन की साझेदारी करके अफ्रीकी पारी को आगे बढ़ाया।
अफ्रीकी टीम दबाव से उबर ही रही थी कि 31वां ओवर लेकर आए टेविस हेड ने लगातार दो विकेट लेकर फिर दबाव बनाया। उन्होंने क्लासन को आउट करके 95 रन साझेदारी तोड़ी और फिर मार्को यानसन को जीरो पर पवेलियन की राह दिखाई।
ऐसे में मिलर ने रन बनाने का जिम्मा संभाला और वनडे करियर की 25वीं फिफ्टी पूरी की। बीच के 30 ओवर में साउथ अफ्रीका ने 4 विकेट खोकर 101 रन बनाए। 40 ओवर के बाद अफ्रीकी टीम का स्कोर 156/6 रहा।
बतां दे कि भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई और आज यह तय हो जाएगा कि खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया के सामने कौन सी टीम होगी























