
विश्वकप-2023 मे भारत व श्रीलंका के बीच मुकाबला जारी
विराट-शुभमन ने संभाली पारी,कप्तान रोहित जल्दी आऊट
17 ओवर के खेल के बाद भारत ने बनाये इतने रन
चंडीगढ़, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) विश्वकप-2023 में आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का श्रीलंका के खिलाफ मैच जारी है। । जिसमे श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है। चार रन पर पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने पारी संभाल ली है। दोनों ने 60 से ज्यादा रन की साझेदारी कर ली है। 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट पर 105 रन है। फिलहाल विराट ने अर्धशतक लगा दिया है और शुभमन 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
पांचवें ओवर में दिलशान मदुशंका की गेंद पर शुभमन गिल का कैच छूटा था। चरिथ असलंका कैच नहीं ले सके। तब शुभमन आठ रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके बाद छठे ओवर की पहली गेंद पर दुष्मंथा चमीरा ने अपनी ही गेंद पर कोहली का कैच छोड़ दिया। उस वक्त कोहली 10 रन बना सके थे। इसी ओवर में कैच छूटने के बाद कोहली ने दो चौके जड़े। फिर सातवें ओवर में भी कोहली ने दो चौके लगाए। सात ओवर के बाद भारत का स्कोर एक विकेट गंवाकर 42 रन है। फिलहाल कोहली 26 और शुभमन 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ, वहीं श्रीलंका टीम में धनंजय डी सिल्वा की जगह दुषन हेमंथ को मौका दिया गया है। श्रीलंका वही टीम है, जिसे 2011 में इसी मैदान पर हराकर भारत ने 28 साल बाद दूसरी बार वल्र्ड कप जीता था। विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच नौ मैच खेले गए हैं। दोनों का पलड़ा बराबरी पर है। भारत और श्रीलंका ने चार-चार मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। श्रीलंका ने 1979, 1996 (दो बार) और 2007 में जीत हासिल की है। भारत को 1999, 2003, 2011 और 2019 में जीत मिली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजलो मैथ्यूज, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।























