
विश्वकप 2023 मे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला जारी
पाकिस्तान की आधी टीम पेवेलियन लौटी, 45 ओवर का खेल खत्म
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) विश्वकप के 22वां मुकाबले मे आज पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के चेपॉक मैदान पर खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 46 ओवर में 5 विकेट पर 233 रन बना लिए हैं। शादाब खान और इफ्तिखार अहमद क्रीज पर हैं।
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम आउट हो गए हैं। उन्हें 42वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नूर अहमद ने मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। बाबर ने 92 गेंद की पारी में 74 रन बनाए। इस दौरान चार चौके और एक छक्का लगाया। पाकिस्तान के 42 ओवर में पांच विकेट पर 206 रन हो गए हैं। शादाब खान के साथ इफ्तिखार अहमद क्रीज पर हैं।























