
विश्वकप 2023 मे आज पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला जारी
न्यूजीलैंड का 24 ओवर के खेल के बाद जानिये क्या हुआ स्कोर
चंडीगढ़, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) विश्व कप 2023 में आज 5वां डबल हेडर मुकाबला हो रहा है। दिन का पहला मैच पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है।
पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 23 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन और रचिन रवींद्र क्रीज पर हैं। दोनों खिलाडिय़ों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।
रचिन रवींद्र की इस वल्र्ड कप की तीसरी और वनडे करियर की चौथी फिफ्टी पूरी हो चुकी है। डेवोन कॉन्वे 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हसन अली ने विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच करवाया।रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे के बीच पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। दोनों ने 65 बॉल पर 68 रन बनाए। यह पार्टनरशिप कॉन्वे के विकेट के साथ टूटी। कॉन्वे 35 रन बनाकर हसन अली का शिकार बने।























