
विश्वकप-2023 मे आज नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच मुकाबला जारी
इंग्लैंड ने 14 ओवर के बाद जानिये कितने बनाये रन, जानिये दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
चंडीगढ़, 8 नवंबर (विश्ववार्ता) वनडे वल्र्ड कप 2023 में आज नीदरलैंड और इंग्लैंड के बीच मैच पुणे के स्टेडियम खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने 14 ओवर के बाद एक विकेट के नुकसान पर 89 रन बना लिए हैं। जो रूट और डेविड मलान क्रीज पर हैं।
डेविड मलान की फिफ्टी पूरी हो चुकी है। उनकी इस वल्र्ड कप की यह दूसरी और ह्रष्ठढ्ढ करियर की 7वीं फिफ्टी है। इंग्लैंड का पहला विकेट 7वें आखिरी बॉल पर गिरा। जॉनी बेयरस्टो 15 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आर्यन दत्त ने पॉल वान मीकरन के हाथों कैच कराया। पावरप्ले में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। टीम ने एक विकेट खोकर 70 रन बनाए। पहले 10 ओवर में इंग्लैंड को एक झटका लगा। जॉनी बेयरस्टो को 15 रन पर आर्यन दत्त ने पवेलियन भेजा। इसके बाद डेविड मलान के साथ जो रूट ने अच्छी साझेदारी की।
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद और गस एटकिंसन।
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), वेज्ली बारेसी, मैक्स ओ’डाउड, कॉलिन एकरमैन, सायब्रांड एंगलब्रेक्ट, बास डे लीडे, तेजा निदमनुरु, लॉगन वान बीक, रूलोफ वान डर मेर्व, आर्यन दत्त और पॉल वान मीकरन।





















