
विश्वकप 2023 में भारत व बांग्लादेश के बीच मुकाबला जारी
36 ओवर के खेल के बाद जानिये बांग्लादेश ने कितने बनाये रन
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) वल्र्ड कप 2023 में भारत-बांग्लादेश मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
टीम ने 36 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। तौहीद हृदॉय और मुशफिकुर रहीम क्रीज पर हैं। लिट्टन दास 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवींद्र जडेजा ने शुभमन गिल के हाथों कैच कराया। यह जडेजा का दूसरा विकेट है। उन्होंने कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (8 रन) को भी आउट किया। मेहदी हसन मिराज (3 रन) को मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। तंजिद हसन (51 रन) कुलदीप यादव का शिकार बने। वही आज मैच के नौवें ओवर में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मैच के दौरान चोटिल हो गए। अभी उनकी चोट को मेडिकल टीम देख रही है। उसके बाद ही पता चल पाएगा कि वह कितनी गंभीर है।























