
विश्वकप 2023 में भारत व बांग्लादेश के बीच मुकाबला जारी
257 रनों के लक्ष्य पीछा करते हुए भारत की तेज शुरूआत
कप्तान रोहित आऊट, 19 ओवर के खेल के बाद जानिये भारत ने कितने बनाये रन
चंडीगढ़, 19 अक्तूबर (विश्ववार्ता) वल्र्ड कप 2023 में भारत-बांग्लादेश मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने वल्र्ड कप के 17वें मुकाबले में भारत को 257 रन का लक्ष्य दिया है। जवाब में टीम इंडिया ने 18 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।
कप्तान रोहित शर्मा 48 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें हसन महमूद ने तौहीद हृदॉय के हाथों कैच कराया। बांग्लादेशी पारी में चोटिल हुए हार्दिक पंड्या स्कैन कराकर मैदान पर वापसी कर चुके हैं। वे टीम के साथ डगआउट पर हैं और जरूरत करने पर बैटिंग कर सकते हैं।























