
विश्वकप-2023 भारत व श्रीलंका के बीच मुकाबला शुरू
श्रीलंका ने जीता टॉस लिया यह फैसला, भारत ने नही किया टीम में बदलाव
चंडीगढ़, 2 नवंबर (विश्ववार्ता) भारत विश्व कप में आज सातवां मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत का श्रीलंका के खिलाफ शुरू हो चुका है। जिसमे श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है।
भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ, वहीं श्रीलंका टीम में धनंजय डी सिल्वा की जगह दुषन हेमंथ को मौका दिया गया है। श्रीलंका वही टीम है, जिसे 2011 में इसी मैदान पर हराकर भारत ने 28 साल बाद दूसरी बार वल्र्ड कप जीता था। विश्व कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच नौ मैच खेले गए हैं। दोनों का पलड़ा बराबरी पर है। भारत और श्रीलंका ने चार-चार मैच जीते हैं। एक मुकाबला बेनतीजा रहा है। श्रीलंका ने 1979, 1996 (दो बार) और 2007 में जीत हासिल की है। भारत को 1999, 2003, 2011 और 2019 में जीत मिली है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका : कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजलो मैथ्यूज, दुषन हेमंथ, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।























