
विश्वकप मे न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबला शुरू
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर लिया यह फैसला किया
आज कीवी जीते तो सेमीफाइनल लगभग तय
चंडीगढ़, 9 नवंबर (विश्ववार्ता) वनडे वल्र्ड कप 2023 में आज न्यूजीलैंड का सामना श्रीलंका से हो रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड 8 मैचों में 4 जीत और 4 हार के बाद 8 पॉइंट्स लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है।
भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं। इंग्लैंड, श्रीलंका, नीदरलैंड और बांग्लादेश की टीमें इस दौड़ से बाहर चुकी हैं। अब एक जगह के लिए तीन टीमें दावेदार हैं। न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच टक्कर है। आज जीतने पर न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ जाएंगी। श्रीलंका 8 मैचों में 2 जीत से 4 पॉइंट्स लेकर 9वें नंबर पर है। टीम आज का मैच जीतकर चैंपियंस ट्रॉफी में क्वालिफाई करना चाहेगी।
वनडे वल्र्ड कप में न्यूजीलैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड को पहले ही मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया था। इसके बाद टीम ने बांग्लादेश, अफगानिस्तान और नीदरलैंड को भी हराया। कीवी टीम 4 लगातार जीत के बाद पॉइंट्स टेबल के टॉप पर थी, लेकिन यहां से उन्हें 4 लगातार हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भारत, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान ने हरा दिया।
पाकिस्तान कल को कोलकाता में इंग्लैंड के खिलाफ और अफगानिस्तान शुक्रवार को अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगा।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
श्रीलंका: कुसल मेंडिस (कप्तान और विकेटकीपर), कुसल परेरा, पथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलंका, एंजलो मैथ्यूज, धनंजय डी सिल्वा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, दुष्मंथा चमीरा और कसुन रजिथा।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), रचिन रवींद्र, डेवोन कॉन्वे, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चापमन/जिमी नीशम, मिचेल सैंटनर, काइल जेमिसन/ईश सोढी, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट।























