विशव ओरल हैल्थ सप्ताह
तम्बाकू उत्पादों का सेवन, कैंसर को दावत: डा गुरिन्दरबीर कौर
कपूरथला,17 मार्च(विश्व वार्ता)सिविल सर्जन डा. गुरिन्दरबीर कौर के दिशा-निर्देशों और डीडीएचओ डा कपिल डोगरा के नेतृत्व में नवजीवण केंद्र में “विशव ओरल हैल्थ सप्ताह ” को समर्पित जागरूकता सैमीनार करवाया गया।
इस मौके संबोधन करते हुए सिविल सर्जन डा. गुरिन्दरबीर कौर ने बताया कि हम आम तौर पर दाँतों का इलाज करवाने में लापरवाही करते है और गंभीर समस्या आने पर ही डाक्टर के पास जाते है।
सिविल सर्जन डा. गुरिन्दरबीर कौर ने कहा कि हमें तम्बाकू उत्पादों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके प्रयोग से दाँत तो ख़राब होते ही है ,साथ ही मुँह का कैंसर, फेफड़ों का कैंसर होने का ख़तरा बना रहता है। इस मौके नवजीवण केंद्र में आए मरीज़ों को दाँतों की संभाल संभाल बारे वीडियो दिखाकर जागरूक किया गया। डी.डी.ऐच.ओ डा कपिल डोगरा ने सरकारी अस्पतालों में दाँतों की जांच करवाने के लिए उपस्थित सभी को प्रेरित भी किया। सैमीनार उपरांत डा गुरदेव भट्टी और जपनीत संधू की तरफ से दाँतों का चैक-अप भी किया गया।
इस मौके एसीएस डा अनु शर्मा,डा सन्दीप भोला, डा गुरदेव भट्टी, डा जपनीत संधू सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।






















