
मुंबईः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने अनुष्का और बेटी वामिका की सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. उन्होंने इंटरनेशनल वुमन्स डे के मौके पर यह फोटो शेयर की है.
फोटो शेयर करते हुए विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के लिए एक शानदार पोस्ट भी लिखा है. विराट कोहली लिखते हैं- ‘एक बच्चे का जन्म होते देखना दिल दहला देने वाला होता है. यह एक अविश्वसनीय और बेहतरीन एक्सपीरियंस होता है. जो एक इंसान को ही हो सकता है. यह देखने के बाद आपको महिलाओं की असली ताकत और दिव्यता के बारे में पता चलता है. और पता चलता है कि भगवान ने उसके अंदर एक जिंदगी क्यों बनाई. वो हम मर्दों से कहीं ज्यादा ताकतवर होती हैं.’





















