
🏏 विमेंस प्रीमियर लीग 2023 : यूपी ने रोमांचक मैच में गुजरात को हराया
वीमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे मैच में यूपी वारियर्स ने गुजरात जाएंट्स को 3 विकेट से हरा दिया है. यूपी वारियर्स के सामने जीत के लिए 170 रनों का लक्ष्य था, एलिसा हीली की टीम ने बेहद रोमांचक मैच में 19.5 ओवर में 175 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. यूपी वारियर्स के लिए ग्रेस हैरिस ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों पर 59 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 7 चौके और 3 छक्के जड़े. ग्रेस हैरिस की पारी ने यूपी वारियर्स के लिए हारी हुई बाजी पलट दी





















