
विपक्ष की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
17 राज्यों के बड़े नेताओं के बीच होने वाली बैठक में हो रहे है शामिल, सुरक्षा के कडे इंतजाम
चंडीगढ़, 22 जून (विश्ववार्ता)विपक्ष की आज पटना शहर मे हो रही है अहम बैठक मे शामिल होने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान आज पटना पहुंच गए है। पटना एयरपोर्ट से सीधे तख्त साहिब हरमंदिर साहिब गुरद्वारा में माथा टेकने के लिए निकले है। इसी के साथ गुरद्वारा में सुरक्षा व्यव्स्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है।
आपको बत्ता दें कि पटना में होने वाली 17 राज्यों के बड़े नेताओं के बीच होने वाली बैठक में भी केजरीवाल शामिल हो सकते है। केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और राघव चड्ढा भी पटना पहुंच रहे हैं।






















