
विधान सभा के स्पीकर द्वारा समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की मृत्यु पर दुख व्यक्त
चंडीगढ़, 10 अक्तूबर: पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है, जिनका आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में देहांत हो गया है।
स. संधवां ने कहा कि श्री मुलायम सिंह यादव ज़मीन से जुड़े हुए नेता थे, जिन्होंने समाजवादी विचारधारा को आगे चलाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि श्री यादव ने दबे-कुचले लोगों के हकों एवं हितों की रक्षा के लिए अपना समूचा जीवन लगाया और भरत की राजनीति पर एक अलग छाप छोड़ी।
श्री संधवां ने श्री यादव परिवार के सदस्यों के साथ दुख साझा किया और दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की।





















