
इस वक्त की बडी खबर पंजाब से
विधानसभा के बाद अब राज्यसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का जलवा
चंडीगढ़, 24 मार्च (विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर पंजाब से आ रही है जहां एक बार फिर आम आदमी पार्टी ने अपना परचम बुलंद किया है. राज्य में होने वाले राज्य सभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार के पांचों उम्मीदवार निर्विरोध हो चुके हैं. बता दें कि पंजाब राज्य सभा के लिए गुरुवार को 3 बजे तक नामांकन वापिस लेने का वक़्त था.






















