
विदेश से फिर पंजाब मे आई दुखदाई खबर, परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ, 30 जनवरी (विश्ववार्ता): विदेशो मे पंजाबियो की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है हर दिन कोई न कोई देश से दुखदाई खबर से मां का कलेजा बाहर निकल आता है। अब खबर आ रही है कि इटली से जालंधर के एक व्यक्ति की दुखदायी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फिल्लौर के गांव अकालपुर में रहने वाले बलदेव राज की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जब उसका एक साथी बलदेव को मिलने के लिए पहुंचा तो तब उसकी मौत के बारे में पता चला।
वहीं मौत की वजह साइलेंट अटैक बताई जा रही है। मृतक बलदेव अपने पीछे अपने 2 बच्चे, पत्नी व माता को छोड़ गए हैं। बलदेव की मौत की खबर सुनकर घर में मातम छाया हुआ है और परिवार वालों का रो-रोकर हाल बेहाल है।





















