
विदेश से फिर पंजाब के इस जिले मे आई दुखदाई खबर
नौजवान बेटे की मौत से परिवार मे मचा हडकंप, सदमे में परिवार
चंडीगढ, 28 दिसंबर (विश्ववार्ता) विदेशो मे पंजाबियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है अब खबर पंजाब के जालंघर जिले से आ रही है जहां के युवक की अमेरिका मे दर्दनाक मौत होने की सूचना मिली है। मिली खबर के अनुसार सुखविंदर सिंह सोनू (उम्र 35) निवासी भोगपुर नजदीक गांव भटनूरा की सडक़ हादसे में मौत हो गई। इस घटना सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। सुखविंदर की मौत की सूचना दामाद ने अपने ससुराल परिवार दी है।
बताया जा रहा है कि मृतक सुखविंदर 14 साल पहले 2019 में रोजी रोटी के लिए अमेरिका गया था।
परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने सपने में भी सोचा नहीं था ऐसा भी दिन आएगा। सुनहरे भविष्य के विदेश गए बेटे की इस तरह मौत की खबर उन्हें मिलेगी। परिवार ने प्रशासन से उनके बेटे के शव को विदेश से अंतिम संस्कार के लिए मंगवाने की गुहार लगाई है। वहीं परिवार विदेश के संगठनों और संस्थानों से भी उनके बेटे के शव को भेजने के लिए मांग कर रहा है।





















