
विदेश से पंजाब मे फिर आई दुखदाई खबर सामने, युवक की मौत से परिवार मे मचा हाहाकार
इकलौता बेटा रोजी रोटी कमाने के लिए गया था विदेश
चंडीगढ, 16 जनवरी (विश्ववार्ता) विदेशो मे पंजाबियो की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है हर दिन कोई न कोइ्र्र दुखदाई खबर से परिवार का कलेजा बाहर निकल आता है अब खबर आ रही है कि ब्लाक कलानौर के अंतर्गत कस्बा वडाला बांगर के युवक निर्मल सिंह की हांगकांग में दिल का दौरा पडऩे से मौत का दुखद समाचार मिला है। इस संबंध में मृतक निर्मल सिंह (30) के पिता सुरजन सिंह ने बताया कि उनका इकलौता बेटा करीब पांच साल पहले रोजी रोटी कमाने के लिए हांगकांग गया था। पिछले रविवार को उनके दोस्तों का फोन आया कि आपके बेटे को दिल का दौरा पड़ा है और हमने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
शुक्रवार को हमने अपने बेटे से बात की थे और बातचीत के दौरान वह कहता रहा कि वह ठीक है लेकिन बीते कल रविवार को फोन आया कि आपके बेटे की अस्पताल में मौत हो गई है। परिवार ने सरकार और प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बेटे का शव गांव लाने में मदद की जाए। दुख की इस घड़ी में गांव और क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां मृतक युवक के परिवार के साथ दुख सांझा कर रही हैं।





















