
विदेश मे फिर पंजाबी युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत से परिवार मे मचा हाहाकार
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) विदेश मे एक बार फिर पंजाबी नौजवान की युवक से परिवार मे हडकंप मच गया है। जानकारी अनुसार कनाडा में रोजी-रोटी कमाने गए अमृतसर के छेहरटा के नौजवान तरनवीर सिंह की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन तरनवीर के शव को भारत वापस करने की मांग कर रहे हैं। तरनवीर के माता-पिता ने कहा कि उन्हें फोन पर खबर मिली कि उनका बेटा मर गया है, जिसके बारे में उन्होंने दोबारा कनाडा फोन किया तो पता चला कि वह रात को सोया था और सुबह उसके मुंह से खून निकल रहा था, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।
उन्होंने कहा कि उन्हें कनाडाई पुलिस का भी फोन आया है कि हम मामले की जांच कर रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद असली कारणों का पता चलेगा।





















