
विदेश मे फिर एक पंजाबी नौजवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार मे मचा हडकंप
चंडीगढ़, 28 जुलाई (विश्ववार्ता) विदेशो मे पंजाबियों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा है लगातार कई महीनों से हर दिन कोई न कोई देश मे पंजाबी की मौत से देश मे बैठे परिजनो का अगर एक दिन फोन न आये तो सोच सोच का बुरा हाल है कि उनका लाडला कैसा होगा। अब आदमपुर के नजदीकी गांव नंगल फीदां के एक युवक की कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर से परिवार मे कोहराम मच गया है। मृतक के भाई भूपिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करीब 10 साल से कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा था।
पुलिस ने जांच मे पता चला है कि भूपिंदर की कार सडक़ किनारे से बरामद की, जिसमें भूपिंदर बेसुध हालत में पड़ा था। जब कार खोलकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि भूपिंदर अपने पीछे पत्नी और बेटी को छोड़ गया है।





















