• Latest
  • Trending

वित्त मंत्री चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब

3 years ago
Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

6 hours ago
ਛਠ ਪੂਜਾ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਮੈਟਰੋ ਕੱਲ੍ਹ ਸਵੇਰੇ 4:30 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇਗੀ ਸੇਵਾਵਾਂ

ਛਠ ਪੂਜਾ ਲਈ ਦਿੱਲੀ ਮੈਟਰੋ ਕੱਲ੍ਹ ਸਵੇਰੇ 4:30 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰੇਗੀ ਸੇਵਾਵਾਂ

7 hours ago
ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਾਲਾਨਾ ਖਰਚਾ 10 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਗੁਣਾ ਹੋ ਕੇ 4.14 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਹੋਇਆ

ਭਾਰਤ ਵਿੱਚ ਸਿਹਤ ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਸਰਕਾਰੀ ਸਾਲਾਨਾ ਖਰਚਾ 10 ਸਾਲਾਂ ਵਿੱਚ ਤਿੰਨ ਗੁਣਾ ਹੋ ਕੇ 4.14 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਹੋਇਆ

7 hours ago
ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ ਵਿੱਚ 49ਵਾਂ ASEAN ਸਿਖਰ ਸੰਮੇਲਨ ਸ਼ੁਰੂ

ਫਿਲੀਪੀਨਜ਼ ਵਿੱਚ 49ਵਾਂ ASEAN ਸਿਖਰ ਸੰਮੇਲਨ ਸ਼ੁਰੂ

7 hours ago
‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਦੇਖਣੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦੇਵੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

‘ਆਪ’ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੇ ਸੁਪਨੇ ਦੇਖਣੇ ਬੰਦ ਕਰ ਦੇਵੇ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ-ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

8 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ 5-5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਲਈ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਐਲਾਨ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਹਾਦਸੇ ਦੇ ਪੀੜਤ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਲਈ 5-5 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਅਤੇ ਹਰੇਕ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਲਈ ਇਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਵਿੱਤੀ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਐਲਾਨ

8 hours ago
Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Top 10 News : ਅੱਜ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

9 hours ago
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ‘ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ’ 

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵਲੋਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੋਹਲ ਵਿੱਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ‘ਲੋਕ ਮਿਲਣੀ’ 

9 hours ago
ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਖਸਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਕਾਰਨ ਅੱਠ ਹੋਰ ਮੌਤਾਂ, ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1300 ਤੋਂ ਪਾਰ

ਬੰਗਲਾਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਖਸਰੇ ਦੇ ਪ੍ਰਕੋਪ ਕਾਰਨ ਅੱਠ ਹੋਰ ਮੌਤਾਂ, ਮ੍ਰਿਤਕਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 1300 ਤੋਂ ਪਾਰ

10 hours ago
ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਘਰ ਵਾਪਸੀ ; ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਦੀ ਮੌਜੂਦਗੀ ’ਚ ਮੁੜ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਸ਼ਾਮਲ 

11 hours ago
ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਮਿਜ਼ੋਰਮ ਵਿੱਚ ‘Ropuiliani Tribal Freedom Fighters Museum’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੰਤਰੀ ਮੋਦੀ ਨੇ ਮਿਜ਼ੋਰਮ ਵਿੱਚ ‘Ropuiliani Tribal Freedom Fighters Museum’ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ

12 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,835 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਪਰਾਲੀ ਸਾੜਨ ਦੇ 5,835 ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ

12 hours ago
Hindi News
English News
Monday, November 16, 2026
No Result
View All Result
17 °c
Chandigarh
20 ° Tue
20 ° Wed
19 ° Thu
20 ° Fri
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

वित्त मंत्री चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब

September 26, 2023
in हिन्दी न्यूज़

वित्त मंत्री चीमा द्वारा विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा ऋण सम्बन्धी किये जा रहे झूठ प्रचार का कड़ा जवाब

कहा, पिछली अकाली-भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों द्वारा लिए गए ऋण के ब्याज के तौर पर अदा किए गए 27000 करोड़ रुपए

मान सरकार द्वारा पुराने ऋण पर ब्याज दरों में कटौती करवा कर हजारों करोड़ों की बचत

जीएसटी में 17 प्रतिशत और आबकारी राजस्व में 44 प्रतिशत वृद्धि दर्ज

चंडीगढ़, 26 सिंतबर (विश्ववार्ता)मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा उठाए गए ऋण संबंधी विरोधी पक्ष के नेताओं द्वारा किये जा रहे झूठे प्रचार का जवाब देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ मौजूदा राज्य सरकार द्वारा उठाए गए ऋण के एक-एक पैसे का विवरण देते हुए बताया कि कुल ऋण में से पिछली अकाली- भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा लिए ऋण के ब्याज के तौर पर 27 हज़ार करोड़ रुपए अदा किये गए हैं। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को केंद्र सरकार से 8145 करोड़ रुपए के बकाए दिलाने में राज्य सरकार की मदद करने की भी अपील की।

यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब पर पिछले डेढ़ साल के दौरान चढ़े 47,109 करोड़ रुपए के ऋण के जवाब में 48,530 करोड़ रुपए का लेखा-जोखा दिया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बताया कि राज्य सरकार ने पिछले डेढ़ साल के दौरान 47109 करोड़ रुपए का ऋण उठाया है, जिसमें वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान उठाए गए 32,448 करोड़ रुपए और 1 अप्रैल, 2023 से 31 अगस्त तक 14661 करोड़ रुपए के ऋण शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसमें से 27,106 करोड़ रुपए पिछली अकाली- भाजपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकारों द्वारा उठाए गए ऋण पर ब्याज के तौर पर अदा किये गए थे।

उन्होंने कहा कि पूँजीगत खर्चों पर 10,208 करोड़ रुपए ख़र्च करने के अलावा राज्य सरकार ने पनसप और पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के 1148 करोड़ रुपए के ऋण को सहन किया, जिससे इन संस्थाओं को बचाया जा सके। इसके अलावा पिछली सरकारों के बकाया बिजली सब्सिडी बिल के 2556 करोड़ रुपए पी.एस.पी.सी.एल. को अदा किये गए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा ग्रामीण विकास फंड के 798 करोड़ रुपए, गन्ना किसानों के 1008 करोड़ रुपए, केंद्रीय स्पॉन्सर्ड स्कीमों के 1750 करोड़ रुपए अदा किये गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सस्ती दरों पर ऋण दिलाने के लिए स्थापित किये सिंकिंग फंड में भी 4000 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है।

वित्त मंत्री ने आगे कहा कि केंद्र की ओर कुल 8145 करोड़ रुपए का बकाया है, जिसमें 5637 करोड़ रुपए ग्रामीण विकास फंड, 1857 करोड़ रुपए विशेष पूँजी सहायता और 651 करोड़ रुपए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के शामिल हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को पत्र लिखने के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार की ओर बकाया ग्रामीण विकास फंड (आरडीएफ) समेत राज्य के बकाए मांगने के लिए सम्बन्धित केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकातें भी की। उन्होंने पंजाब के राज्यपाल को केंद्र सरकार से बकाया राशि दिलाने में मदद करने की अपील की।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के विरुद्ध झूठी बयानबाज़ी करने वाले विरोधी पक्ष के नेताओं को कड़ा जवाब देते हुए हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि राज्य ने जी.एस.टी. में 17 प्रतिशत, आबकारी राजस्व में 44 प्रतिशत, वाहनों से टैक्सों में 13 प्रतिशत, और स्टैंप एवं रजिस्ट्रेशन से राजस्व में 3 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने कहा कि मौजूदा पंजाब सरकार ने केंद्र सरकार के साथ बातचीत करके अकाली- भाजपा सरकार द्वारा पंजाब को दी गई 32,000 करोड़ रुपए की कैश क्रेडिट लिमिट कजऱ्े की सौग़ात की ब्याज दर को घटाकर 7.35 प्रतिशत करने में सफलता हासिल की है, जिससे राज्य को 3500 करोड़ रुपए की बचत हुई है।

इस मौके पर मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि मंगलवार से अमृतसर में होने वाली नॉर्थ ज़ोनल कौंसिल की मीटिंग के दौरान राज्य के मुद्दों को ज़ोरदार ढंग से उठाया जायेगा। उन्होंने कहा कि कौंसिल की पिछली मीटिंग के दौरान बी.बी.एम.बी और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दे प्रभावशाली ढंग से उठाए गए थे। हरियाणा द्वारा अलग विधान सभा बनाने के लिए चंडीगढ़ से ज़मीन लेने की कोशिशों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पंजाब का है और पंजाब का ही रहेगा, हरियाणा पंचकूला में अपनी अलग विधान सभा बना सकता है।

कैनेडा-भारत विवाद संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कैनेडा में केवल पंजाब के ही नहीं पूरे भारत के विद्यार्थी पढ़ते हैं और वहाँ कई भारतीय पेशेवर भी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को कैनेडा के प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के द्वारा इस मुद्दे को जल्दी हल करना चाहिए।

पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल संबंधी पूछे गए सवाल के जवाब में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पहले तो हमेशा ही नैतिक-मूल्यों की बात होती थी फिर अब वह कानून से क्यों भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री को अपना कायरता वाला रवैया छोड़ कर अपने आप को कानून के सुपुर्द कर देना चाहिए, क्योंकि यदि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है तो वह डरते क्यों हैं।

भाजपा के मौजूदा प्रधान और कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ और कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब की वित्तीय हालत और ऋण संबंधी दिए गए बयानों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनके शासन के दौरान राज्य पर सबसे अधिक ऋण चढ़ा था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार न केवल बकाया ऋण माफ कर रही है, बल्कि सत्ता में आने के पहले दिन से ही राज्य के लोगों के साथ किये वादे पूरे कर रही है। उन्होंने कहा कि अब तक 37 हज़ार नौजवानों को सरकारी नौकरियाँ दी गई हैं, 13 हज़ार अस्थायी अध्यापकों की सेवाओं को नियमित किया गया है और उनके वेतन में तीन गुना वृद्धि की गई है, प्रशिक्षण के दौरान पटवारियों का भत्ता 5000 रुपए से बढ़ाकर 18000 रुपए किया गया है, बिजली बिल को घटा कर ज़ीरो कर दिया गया है और आम आदमी क्लीनिकों की स्थापना समेत कई बड़ी पहलें की गई हैं।
—————-

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

Big Breaking : ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖਬਰਾਂ

by Navjot
November 15, 2026
0

ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 15 ਨਵੰਬਰ (ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਰਤਾ)  ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਪ੍ਰਮੁੱਖ ਖਬਰਾਂ (BIG BREAKING) ਹੇਠ ਦਿੱਤੇ ਅਨੁਸਾਰ ਹਨ। ਪੂਰੀਆਂ ਖਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਹੇਠਾਂ...

Most Popular

Punjab: ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਵਾਪਸੀ

Punjab: ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ‘ਚ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਵਾਪਸੀ

by Ranjit Singh
7 days ago
0

Punjab: ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ ਕੌਰ ਦੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ 'ਚ ਹੋ ਸਕਦੀ ਹੈ ਵਾਪਸੀ - ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਬੇਗੋਵਾਲ ਵਿਖੇ ਬੀਬੀ ਜਗੀਰ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 