
वित्तमंत्री हरपाल चीमा से की निकाय मंत्री बलकार सिंह ने मुलाकात
चंडीगढ, 2 सिंतबर (विश्ववार्ता) पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा से स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने मुलाकात की जिसमें राज्य में भावी विकास प्रोजैक्टों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में वित्त तथा स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों ने भी भाग लिया। बैठक में शहरों में चल रहे विकास प्रोजैक्टों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे समय पर विकास प्रोजैक्टों को संपन्न करें। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी अधिकारियों को शहरों में विकास कार्य तेज करने को कहा था।























