
चेन्नई-दिल्ली के मैच पर मंडराया खतरा
दिल्ली, 6 अप्रैल (विश्ववार्ता): आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले इस मैच..से पहले वानखेड़े स्टेडियम के 2 और ग्राउंड स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलावा एक प्लंबर को भी कोरोना हो गया है.



















